संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11GROUP :-गयाजी एस एस पी सुशील कुमार गया के निर्देशानुसार जिले में अपराधियों और अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इमामगंज थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने सक्रिय पुलिसिंग का परिचय देते हुए विश्रामपुर पुल के पास से तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।
दिनांक 19 अप्रैल 2026 को इमामगंज पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विश्रामपुर पुल के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नियत से गुजरने वाले हैं। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), इमामगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
विश्रामपुर पुल के पास जब पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग शुरू की, तो पुलिस बल को देखकर मोटरसाइकिल सवार तीनों व्यक्ति भागने लगे। हालांकि, मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर तीनों को धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण।
बिन्दु पासवान, पिता- नरेश पासवान, निवासी- बनाही, थाना- आमस। राहुल पासवान, पिता- स्व. अर्जुन पासवान, निवासी- नवादा, थाना- शेरघाटी। मृत्युंजय पासवान (चालक), पिता- उदय पासवान, निवासी- बी.टी. बिगहा, थाना- शेरघाटी।
बरामदगी का विवरण।
हथियार-01 देशी कट्टा।
कारतूस- 01 जिंदा कारतूस।
वाहन- 01 मोटरसाइकिल (बिना वैध कागजात)।
मोबाइल-02 की पैड फोन।
नकदी- 3500/- रुपये (राहुल कुमार के पास से)।
पुराने लूट कांड से जुड़ा तार
पूछताछ के दौरान पकड़े गए अपराधियों ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने स्वीकार किया कि 08 अप्रैल 2026 को इमामगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पाकरडीह स्थित पीएनबी सीएसपी (PNB CSP) बैंक में हुई लूट की घटना को उन्होंने ही अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। इस संबंध में इमामगंज थाना कांड संख्या-99/26 पहले से दर्ज था।
पुलिस की कार्रवाई।
ताजा बरामदगी के मामले में पुलिस ने इमामगंज थाना कांड संख्या-113/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराधियों के मनोबल में कमी आएगी। फिलहाल तीनों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इनके गिरोह के अन्य सदस्यों और भावी योजनाओं का पता लगाया जा सके।

Post a Comment