संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-मगध विश्वविद्यालय, बोधगयाजी ने अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए बिहार दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित अंतर विश्वविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। इस ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही के आदेशानुसार 17 अप्रैल 2026 को कुलपति आवास पर एक भव्य 'चैंपियनशिप विजेता टीम सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया।
पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में 22 से 24 मार्च 2026 तक आयोजित इस त्रिदिवसीय प्रतियोगिता में मगध विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने चार अन्य विश्वविद्यालयों को पछाड़ते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया। कुल 14 विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें से 8 विधाओं में मगध विश्वविद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रथम पुरस्कार वाद्यवृंद कुंदन कुमार, ईशान, अमर कुमार, हर्ष कुमार, वैभव सोनी।
लघु नाटक-सौरव कुमार, इस्तियाक आलम, वैष्णवी, रौशन, सुनील, सृष्टि, सानिया एवं नेहा।
सुगम संगीत-चांदनी कुमारी।
वाद-विवाद अंग्रेजी -उरूज़ तौकीर।
वाद-विवाद हिंदी- गुड़िया रानी।
एकल अभिनय- प्रभात कुमार।
एकल लोकनृत्य-प्रिया सिंह।
समूह लोकनृत्य-निखिल, रूपाली, उत्पल, पूजा, स्वाति, रिया व वैभव।
द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार- रंगोली में मनीषा व ज्योति (द्वितीय), तालवाद्य में हर्ष कुमार (द्वितीय), समूह गायन (द्वितीय), मेहंदी में शिल्पी कुमारी (द्वितीय), लोकगीत में रिया कुमारी (द्वितीय), वाद-विवाद (हिंदी) में दीपक कुमार (द्वितीय)।
स्वरवाद्य में अमर कुमार (तृतीय) और शास्त्रीय संगीत में चांदनी कुमारी (तृतीय)।
कुलपति आवास पर आयोजित समारोह में विजेता छात्र-छात्राओं को उनकी विशिष्ट उपलब्धि के लिए अनुदान राशि प्रदान की गई। साथ ही, विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्रधानाचार्यों (प्रो. शमशुल इस्लाम, प्रो. सतीश चंद्र, प्रो. सीमा पटेल आदि) और मार्गदर्शक शिक्षकों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
संपूर्ण कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी कुलसचिव डॉ. बी. के. मंगलम रहे। शिक्षकों की टीम (डॉ. मीनाक्षी, डॉ. एकता वर्मा, डॉ. कविता कुमारी आदि) ने छात्रों को मेंटरिंग प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ममता मेहरा ने और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मीनाक्षी ने किया।
गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति:--
इस अवसर पर पूर्व एम.एल.सी. संजीव श्याम सिंह, मो. सबी शमशी, प्रो. निभा सिंह सहित विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और रात्रिभोज के साथ हुआ।

Post a Comment