⚡ ब्रेकिंग News

बिक्रमगंज में रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ।





रोहतास ब्यूरो अंगद ज़ी पाठक कि रिपोर्ट ।


बिक्रमगंज /रोहतास :-महिला 25 वर्षीय अमृता पटेल का शव घर की रेलिंग से फंदे के सहारे लटका हुआ पाया गया। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ससुराल के सभी सदस्य फरार बताए जा रहे हैं, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है।  मृतका के पिता के अनुसार, शादी के बाद से ही उनकी बेटी को चार पहिया वाहन की मांग को कर प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ससुर की नजर भी उनकी बेटी पर ठीक नहीं थी। परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का मामला है। 

बताया जाता है कि वर्ष 2021 में नोखा थाना क्षेत्र के छतौना गांव निवासी अशोक चौधरी की पुत्री अमृता पटेल की शादी दावथ थाना क्षेत्र के बभनी गांव निवासी मनीष कुमार से हुई थी। शादी के बाद अमृता अपने सास, ससुर और देवर के साथ बिक्रमगंज के काशी घाट मोहल्ले में स्थित नवनिर्मित मकान में रह रही थी। पति मनीष कुमार फौज में कार्यरत हैं और ड्यूटी के कारण अक्सर बाहर रहते थे। दंपती की अभी तक कोई संतान नहीं थी।  

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...