⚡ ब्रेकिंग News

बिक्रमगंज-सासाराम रोड स्थित सेंट्रल बैंक के पास ठगी की साजिश को जनता की सतर्कता और पुलिस की तत्परता ने नाकाम किया-पढ़े खबर कैसे?





रोहतास ब्यूरो अंगद ज़ी पाठक कि रिपोर्ट ।


बिक्रमगंज /रोहतास :-शिकरिया गांव के निवासी विनोद सिंह ने अपने बेटे की पढ़ाई की फीस भरने के लिए बैंक से ₹50,000 का लोन निकाला था। इसी दौरान ठगों ने उन्हें "नोट खुला कराने" के बहाने अपनी बातों में फंसाया और पूरी गड्डी लेकर भागने की कोशिश की।


जनता की सतर्कता आई काम---

पीड़ित के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि उसका सहयोगी फरार होने में सफल रहा।


पुलिस की कार्रवाई:--

गिरफ्तारी: थानाध्यक्ष ललन कुमार के निर्देश पर पहुंची टीम ने भोजपुर के कोईलवर निवासी अमरजीत पांडेय को गिरफ्तार किया है।


गैंग का खुलासा: पुलिस के अनुसार, यह आरोपी 'तिवारी गैंग' से जुड़ा है, जो 'कोढ़ा गैंग' की तर्ज पर बैंक से निकलने वाले लोगों को अपना निशाना बनाता है।


बरामदगी: पुलिस ने पीड़ित के ₹50,000 के अलावा आरोपी के पास से ₹31,000 अतिरिक्त भी बरामद किए हैं।


फरार आरोपी: फरार आरोपी की पहचान अमरजीत के बेटे सनम पांडेय के रूप में हुई है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।


अपील:---

बैंक या बाजार से नकदी लेकर निकलते समय किसी भी अनजान व्यक्ति की बातों में न आएं। नोट बदलने या झांसा देने वाले संदिग्धों से दूरी बनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...