⚡ ब्रेकिंग News

बस्ती में बिजली विभाग की लापरवाही: रोस्टिंग के नाम पर दिनभर गुल रहती है बिजली, उपभोक्ताओं को भेजे जा रहे लाखों के फर्जी बिल।



ATH NEWS 11:-बस्ती जिले से बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। रोस्टिंग के नाम पर उपभोक्ताओं को पूरे दिन बिजली संकट झेलना पड़ रहा है। सुबह 6:45 से रात 11 बजे तक 6 बार बिजली काटी जा रही है, जबकि बिल आसमान छू रहे हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक बिजली कटौती का शेड्यूल कुछ इस तरह है — सुबह 6:45 से 9:45, दोपहर 2:10 से 5:10, शाम 6:30 से 7:30, रात 8:15 से 8:45, 9:20 से 9:50 और फिर 10:30 से 11:00 बजे तक। यानी आधे दिन से ज्यादा लाइट बंद रहती है।


क्षेत्रवासियों का आरोप है कि जिन घरों में बिजली कनेक्शन ही नहीं है, उन्हें भी लाखों रुपये के बिल भेजे जा रहे हैं। शिकायत करने पर अधिकारी सुनवाई नहीं करते और मौखिक आश्वासन देकर टाल देते हैं।मीडिया द्वारा संपर्क करने पर जेई से बात नहीं हो पाई।


ग्रामीणों की मांग:-

गेहूं की कटाई का सीजन चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि फसल की सुरक्षा के लिए शाम को लाइट चालू रखी जाए और सुबह 9 बजे के बाद बंद कर दी जाए, ताकि दिन में काम प्रभावित न हो। लेकिन विभाग दिन में भी बिजली काट रहा है और अलग से 4-5 घंटे रोस्टिंग के नाम पर कटौती कर रहा है।


बिल लगातार बढ़ रहे हैं, पर बिजली नदारद है। इस पर किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...