⚡ ब्रेकिंग News

बिहार जनगणना 2 मई से मकानों की गिनती शुरू साथ स्व-गणना के लिए भी खुला पोर्टल।





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS 11 GROUP:-पटना भारत सरकार की महत्वाकांक्षी 'जनगणना 2027' का बिगुल बिहार में बज चुका है। राज्य में पहले चरण की प्रक्रिया के तहत मकानों के सूचीकरण और गणना का कार्य 2 मई 2026 से 31 मई 2026 तक चलेगा। इस बार की जनगणना में तकनीक का समावेश करते हुए सरकार ने नागरिकों को 'Self Enumeration' (स्व-गणना) की विशेष सुविधा प्रदान की है।​डिजिटल माध्यम से खुद दर्ज करें विवरण.


​प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जो नागरिक डिजिटल रूप से अपनी जानकारी साझा करना चाहते हैं, उनके लिए 17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है।​पोर्टल इस वेबसाइट पर लॉगिन कर नागरिक अपने परिवार और मकान का विवरण दर्ज कर सकते हैं।

​'Self Enumeration ID' का महत्व ​ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सिस्टम द्वारा एक 'Self Enumeration ID' जेनरेट की जाएगी। नागरिकों को इसे संभाल कर रखना होगा। जब प्रगणक (Enumerator) फील्ड वर्क के दौरान आपके घर आएंगे, तो उन्हें यह आईडी दिखाना अनिवार्य होगा। प्रगणक मोबाइल डिवाइस के जरिए आपके डेटा का मिलान और सत्यापन करेंगे।

​प्रमुख तिथियां और लाभ

विवरण समय सीमा

स्व-गणना (ऑनलाइन पोर्टल सक्रियता

17 अप्रैल से 01 मई 2026

प्रथम चरण मकानों की गणना (On-field)

02 मई से 31 मई 2026

मुख्य लाभ:-

पारदर्शिता, सटीक डेटा और नागरिकों के समय की बचत

प्रशासन की अपील:-

बिहार प्रशासन ने सभी प्रदेशवासियों से इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है। अधिकारियों का कहना है कि 'Self Enumeration' से डेटा संकलन में गलतियों की संभावना कम होगी और पूरी प्रक्रिया अधिक सुगम बनेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...