संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS11GROUP:-दिनांक 17/4/3026 रेल पुलिस अधीक्षक पटना, अनन्त कुमार राय (IPS) के नेतृत्व में रेल जिला पटना के अंतर्गत एक व्यापक 'विशेष समकालीन अभियान' (S. Drive) चलाया गया। इस सघन चेकिंग अभियान में 22 रेल थानों और 4 रेल अपराध नियंत्रण केंद्रों ने राजकीय रेल पुलिस (GRP) और आरपीएफ (RPF) के सहयोग से स्टेशनों, ट्रेनों और सर्कुलेटिंग एरिया में छापेमारी की। अभियान के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी, मोबाइल चोरी और अंतर्राज्यीय बैंक डकैती में शामिल कुल 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
प्रमुख उपलब्धियां और गिरफ्तारियां:
1. लाखों की ब्राउन शुगर बरामद पटना जंक्शन
रेल थाना पटना जंक्शन की टीम ने फुलवारीशरीफ स्टेशन के पास से सोना देवी नामक महिला को गिरफ्तार किया। उसके पास से 122.1 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों में आंकी जा रही है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
2. एमपी बैंक डकैती का खुलासा (डेहरी-ऑन-सोन):
मध्य प्रदेश के सिंगरौली में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई दिनदहाड़े डकैती के तार बिहार से जुड़े मिले। सिंगरौली एक्सप्रेस की चेकिंग के दौरान डेहरी स्टेशन पर कमलेश कुमार (नालंदा निवासी) को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। उसके पास से 15,22,000 रुपये नकद और लगभग 70 ग्राम सोने के आभूषण (कंगन, चूड़ी, चेन, मांगटीका) बरामद हुए। पूछताछ में उसने बैंक डकैती में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
3. मोबाइल चोरों और शातिर अपराधियों पर नकेल:-
हाथीदह: राजेंद्र सेतु के पास से संजीव दास और अरविंद दास को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 07 मोबाइल, लेडीज पर्स और नकदी बरामद हुई। ये शातिर अपराधी पहले भी जेल जा चुके हैं।
राजगीर: -बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान सौरभ रंजन को 06 चोरी के मोबाइल के साथ दबोचा गया।
दानापुर स्टेशन से दीवाना कुमार नामक युवक को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।
4. शराब की बड़ी खेप जब्त:-
आरा और बक्सर रेल पुलिस ने लावारिस हालत में कुल 20.100 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
बरामदगी की कुल विवरणी:-
गिरफ्तार अभियुक्त: 08
नगद राशि: ₹15,46,000/- (लगभग)
मादक पदार्थ:- 122.1 ग्राम ब्राउन शुगर
सोना: -लगभग 70 ग्राम (कंगन, चूड़ी, चेन, मांगटीका
मोबाइल: -15 स्मार्टफोन एवं अन्य
शराब:- 20.100 लीटर विदेशी शराब
अन्य: 08 लेडीज पर्स, चांदी की चेन
रेल पुलिस अधीक्षक अनन्त कुमार राय ने बताया कि रेल जिला पटना में अपराधियों और तस्करों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। जब्त किए गए मोबाइलों पर तकनीकी अनुसंधान किया जा रहा है ताकि मोबाइल चोरी के पूरे सिंडिकेट (जाल-तंत्र) को ध्वस्त किया जा सके।

Post a Comment