संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी 18/4/2026 को गयाजी पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने हत्या के मामले में वांछित और 50,000 रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी मुकेश कुमार को कोलकाता से दबोच लिया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बोधगया थाना कांड संख्या-266/24 का मुख्य आरोपी मुकेश कुमार अपनी पहचान छुपाकर कोलकाता में रह रहा है। सूचना के आधार पर गया पुलिस की विशेष टीम ने कोलकाता में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया।
कांड का विवरण- यह मामला 30 मई 2024 का है, जब बोधगया थाना क्षेत्र के बापुनगर मोड़ के पास एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। अनुसंधान के दौरान मुकेश कुमार पिता- स्व. सत्येन्द्र सिंह, निवासी- रनौत, बुनियादगंज) की संलिप्तता सामने आई थी, जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था।
विशेष टीम का गठन:-
वरीय पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में इस ऑपरेशन के लिए एक विशेष टीम बनाई गई थी जिसमे
नगर पुलिस अधीक्षक (मार्गदर्शन)
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बोधगया नेतृत्व
बोधगया थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिसकर्मी तकनीकी शाखा, गया के विशेषज्ञ।
वरीय पुलिस अधीक्षक का संदेश जिले में कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापामारी अभियान जारी है। मुकेश कुमार की गिरफ्तारी एक बड़ी उपलब्धि है। अब इसके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है और कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-
नाम:- मुकेश कुमार
पिता: -स्व० सत्येन्द्र सिंह
पता: -ग्राम- रनौत, थाना- बुनियादगंज, जिला- गया।

Post a Comment