गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड के चेचरिया गांव की बेटी नेहा कुमारी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। नेहा का चयन महिला पर्यवेक्षिका (लेडी सुपरवाइजर) के पद पर हुआ है। उनकी इस सफलता से पूरे गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। नेहा कुमारी के पिता श्री राम नरेश राम, जो एक सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी हैं, ने बताया कि नेहा शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय विद्यालयों से हुई, जिसके बाद उन्होंने चंद्रवंशी कॉलेज, मझिआंव से इंटर और स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके पश्चात नामधारी कॉलेज, गढ़वा से स्नातकोत्तर और कुमारेश इंटरनेशनल कॉलेज, डाल्टनगंज से बी.एड. की डिग्री हासिल की।
अपनी सफलता का श्रेय नेहा ने अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है। नेहा की इस उपलब्धि पर स्थानीय प्रबुद्ध जनों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment