संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP:-गयाजी रामपुर थाना क्षेत्र के सिंगरा स्थान पहाड़ी के पास हुई एक महिला की हत्या के मामले का गया पुलिस ने सफल उद्भेदन कर दिया पुलिस ने इस हत्याकांड में संलिप्त मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, जो मृतका का सगा भाई बताया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से घटना में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
बीती 4 अप्रैल 2026 को रामपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि सिंगरा स्थान पहाड़ी के पास एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक एस एस पी के निर्देश पर नगर पुलिस उपाधीक्षक-2 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ANMMCH गायाजी भेजा और मामले की छानबीन शुरू की।
भाई ने ही ली थी बहन की जान:---
तकनीकी साक्ष्य और आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस ने शंकर कुमार पिता सोहन यादव, निवासी दक्षिण खाप, शेरघाटी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह अपनी बहन के 'गलत आचरण' से परेशान था, जिससे समाज में उसकी बदनामी हो रही थी। इसी प्रतिशोध में उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बहन को पहाड़ी पर ले जाकर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया।
पुलिस की कार्रवाई जारी:----
रामपुर थाना कांड संख्या-193/26 के तहत दर्ज इस मामले में पुलिस अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। छापेमारी टीम में रामपुर थानाध्यक्ष सहित तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी और कर्मी शामिल थे।
बरामदगी:-
मोटरसाइकिल: 01 (हत्या में प्रयुक्त)
मोबाइल फोन: 01

Post a Comment