संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी बिहार की गया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रंगदारी के एक बड़े मामले का उद्भेदन किया है। पुलिस ने रंगदारी माँगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद कर लिया गया है।
15 अप्रैल 2026 को एक पीड़ित द्वारा रामपुर थाने में आवेदन दिया गया कि उनसे मोबाइल पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी माँगी गई है। पैसे न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। इस आधार पर कांड संख्या-221/26 दर्ज किया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक एस एस पी गयाजी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की। इसमें रामपुर और इमामगंज थाना के पदाधिकारियों के साथ तकनीकी शाखा टेक्निकल सेल को भी शामिल किया गया।
एक और वारदात अनुसंधान के दौरान पता चला कि उसी मोबाइल नंबर से इमामगंज की एक ज्वेलर्स दुकान से भी 20 लाख रुपये की रंगदारी माँगी गई थी (इमामगंज कांड सं0 114/26)।
तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने चरणबद्ध तरीके से छापेमारी कर तीनों आरोपियों को दबोचा सुबोध कुमार सबसे पहले शेरघाटी के अनतबिगहा से इसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में इसने बताया कि मोबाइल विकास कुमार के पास है।
विकास कुमार सुबोध की निशानदेही पर गुलजार बिगहा से विकास को पकड़ा गया। इसके पास से घटना में प्रयुक्त सिम कार्ड और एक अन्य मोबाइल बरामद हुआ। इसने बताया कि फोन संजीत कुमार को दिया गया है।
संजीत कुमार अंततः इमामगंज बाजार में एक किराए के मकान से संजीत को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद हुआ।
गिरफ्तारी अभियुक्तों का नाम पता :-
सुबोध कुमार, पि० लखन मंडल, सा० अनतबिगहा सिताबकला, विकास कुमार, पि० इन्दर मांझी, सा० गुलजार बिगहा, दोनों थाना शेरघाटी,
संजीत कुमार, पि० प्रकाश भारती, सा० डुमरी नगमा, थाना इमामगंज, सभी जिला गया।
बरामदगी :-
* घटना में प्रयोग किया गया मोबाईल फोन- 01
* घटना में प्रयोग किया गया सिम कार्ड- 01
* एक अन्य मोबाईल फोन।

Post a Comment