⚡ ब्रेकिंग News

तेज रफ्तार हाइवा ने नबीनगर बसन बिगहा मोड़ पर युवक को रौंदा, स्थल पर हुई दर्दनाक मौत।



मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।


औरंगाबाद।25/04/2026 नबीनगर बसन बिगहा मोड़ पर शुक्रवार के सुबह एक तेज रफ्तार हाइवा ने युवक को रौंदा स्थल पर ही दर्दनाक मौत। नबीनगर प्रखंड के बेलाईं पंचायत के देवराज बिगहा पोखराहा गांव के युवक ओमप्रकाश सिंह उर्फ कैडी ने घर से दुध लेने के लिए बाजार गये थे।दुध लेकर बाजार से लौट रहे थे, लौटने के क्रम में बसन बिगहा मोड़ पर तेज रफ्तार हाइवा ने युवक को रौंदा दिया जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना में टक्कर इतना जोड़दार था कि घटनास्थल पर ही युवक लहुलुहान पड़ा था।आस पास के ग्रामीण आनन फानन में युवक को नबीनगर अस्पताल पहुंचाया लेकिन डाक्टर देखते ही मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीण जनता ने नबीनगर थानाध्यक्ष मृत्यंजय कुमार उपाध्याय को सूचना दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष ने बड़ी संख्या में पुलिस बल लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए। लेकिन आस पास के जनता ने नबीनगर अम्बा पथ जाम कर दिया।

इधर ग्रामीण ने मृत युवक के परिवार को सूचना दे दिया। मृतक के गांव से बड़ी संख्या में परिजन सहित ग्रामीण पहुंच गए। देवराज बिगहा पोखराहा गांव से मृतक के पिता युगल सिंह ने गांव से बड़ी संख्या में जनता के साथ पहुंच कर रोड जाम कर बैठ गए। प्रशासन ने सड़क जाम कर बैठे जनता को समझाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन प्रशासन का एक भी बात सुनने के लिए तैयार नहीं थे। बहुत मान मनौव्वल के बाद जनता तैयार हुआ तब जाकर यातायात व्यवस्था बहाल हुआ।तब पुलिस ने शव को को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


जनता एवं परिजनों ने प्रशासन से मांग किया और प्रशासन ने आश्वासन दिया कि आप लोग को मदद किया जाएगा। मृतक परिवार के आश्रितों को तत्काल मुआवजा दिया जाए। और बड़ी गाड़ी को तेज रफ्तार पर ब्रेक लगाने की व्यवस्था किया जाए। आश्रित परिवार को नौकरी की व्यवस्था किया जाए। प्रशासन हर संभव मदद की भरोसा दिया कि हमसे जो भी मदद बनेगा वह हमलोग प्रयास करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...