संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी तकनीकी टीम और CEIR पोर्टल की मदद से ₹34.50 लाख के मोबाइल बरामद, एस एस पी ने खुद सौंपे फोन।
गयाजी जिले के आम नागरिकों के चेहरों पर एक बार फिर खुशी लौट आई है। गया पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत बड़ी सफलता हासिल की गई है। वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार गया के कुशल निर्देशन में पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 107 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए हैं।तकनीकी टीम की रही अहम भूमिका इस अभियान को सफल बनाने के लिए एसएसपी गया के निर्देश पर जिले के सभी थानों में एक विशेष तकनीकी टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने आधुनिक तकनीक और CEIR सेंट्रल Equipment आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल का प्रभावी ढंग से उपयोग किया। गुम हुए मोबाइल फोन के संबंध में दर्ज कराए गए सनहा डायरियोंके आधार पर टीम ने लगातार ट्रैकिंग की और कुल 107 हैंडसेट बरामद करने में सफलता पाई।
लाखों की बरामदगी और वास्तविक धारकों को वितरण:-
बरामद किए गए इन मोबाइल फोनों की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 34,50,000/- रुपये (साढ़े चौतीस लाख रुपये) आंकी गई है।

Post a Comment