मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद।19/04/2026 औरंगाबाद में रविवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम जयंती की भव्य जयंती मनाई गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा और काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक श्रीदेव मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि के रूप शाहपुर विधायक राकेश रंजन ओझा सहित नगर परिषद अध्यक्ष उदय गुप्ता, रेड क्रॉस अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता चाणक्य परिषद के अध्यक्ष रामानुज पाण्डेय और संचालन धनंजय जयपुरी ने किया। वही कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ टिंकू टाइगर, रिया पाठक, अनामिका रॉय, नंदनी पाठक और नेहा आर्या ने भगवान परशुराम के भक्ति गीत के साथ किया।
इस दौरान जिले के सभी प्रखंड से हजारों की संख्या में विप्र समाज के लोग शामिल हुए। वहीं काशी विश्वनाथ के मुख्य अर्चक श्रीदेव मिश्र ने कहा कि भगवान परशुराम जयंती का भव्य आयोजन कर समाज को एकजुट करने का प्रयास बहुत ही सराहनीय हैं। वहीं उन्होंने दहेज प्रथा से लेकर सामाजिक कुरीतियों पर भी अपने विचार व्यक्त किया। वहीं संस्कृत बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा ने कहा कि ब्राह्मण समाज को एकजुट होना चाहिए। वही विशिष्ट अतिथि शाहपुर विधायक राकेश ओझा ने कहा कि भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर औरंगाबाद में ब्राह्मण समाज की एकजुटता दिखाई दे रही हैं। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के राष्ट्रीय महासचिव सुनील कुमार चौबे ने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलकर ही समाज की उन्नति और विकास संभव है।
इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक विकास कुमार उर्फ काली, सूरज राय ,विशाल ओझा सुमित मिश्रा, अनूप मिश्रा, रौशन पाठक सहित अन्य सहयोगियों ने कहा कि भगवान परशुराम जयंती मनाने के पीछे सभी अभिभावकों और सहयोगियों का प्रोत्साहन मिला तब जाकर ये भव्य आयोजन हो सका।

Post a Comment