⚡ ब्रेकिंग News

इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्ती: हत्या केस में लापरवाही बरतने पर बस्ती SP को 4 घंटे रखा खड़ा, माफी मांगने पर दी चेतावनी।




इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हत्या के एक मामले में लापरवाही बरतने पर बस्ती के एसपी डॉ. यशवीर सिंह को कोर्ट रूम में 4 घंटे तक खड़ा रखा। गलत शपथ पत्र दाखिल करने और जांच में खामियों पर कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई।


विवरण:-

मामला बस्ती जिले से जुड़े एक हत्या केस का है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि पुलिस की तरफ से दाखिल शपथ पत्र तथ्यों से मेल नहीं खा रहा था। जांच में भी गंभीर खामियां सामने आईं। इस पर जस्टिस ने एसपी डॉ. यशवीर सिंह को तलब किया।


कोर्ट ने लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए आईपीएस अधिकारी को करीब 4 घंटे तक कोर्ट रूम में खड़ा रखा। कोर्ट ने कहा कि इतने संवेदनशील मामले में इस तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


बाद में एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने कोर्ट से माफी मांगी और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का भरोसा दिया। इस पर कोर्ट ने उन्हें सख्त चेतावनी के साथ छोड़ दिया।


हाईकोर्ट ने पुलिस महकमे को जांच में पारदर्शिता और शपथ पत्र दाखिल करने में सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए हैं।

इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्ती: हत्या केस में लापरवाही बरतने पर बस्ती SP को 4 घंटे रखा खड़ा, माफी मांगने पर दी चेतावनी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...