⚡ ब्रेकिंग News

औरंगाबाद में एक्शन मोड: अवैध खनन और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर प्रशासन सख्त!




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।


ATH NEWS11 GROUP:-​औरंगाबाद जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा और पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने साझा बैठक कर जिले की व्यवस्था सुधारने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। राजस्व वसूली से लेकर सड़कों को जाम मुक्त बनाने तक, प्रशासन ने अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया है। परिवहन नियम तोड़ने वालों पर करोड़ों का जुर्माना

​शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए रमेश चौक और दाउदनगर समेत 10 मुख्य हॉटस्पॉट की पहचान की गई है।

​हेलमेट चेकिंग: 6,899 वाहनों से ₹68.99 लाख वसूले गए।

​ओवरलोडिंग पर वार 538 गाड़ियों पर कार्रवाई कर ₹3.74 करोड़ का भारी जुर्माना लगाया गया। 

​ शहर में कड़ाई के लिए स्टील के 'नो पार्किंग' बोर्ड लगाए गए हैं। अवैध कारोबारियों पर नकेल, 120 गिरफ्तार

​खनन विभाग ने इस वित्तीय वर्ष में अब तक 61.73% राजस्व जुटाया है। अवैध खनन के खिलाफ 2,596 रेड डाली गईं, जिसमें 120 लोगों को जेल भेजा गया।

​113 में से 84 घाटों की नीलामी सफल रही है, बाकी पर प्रक्रिया जारी है। 232 भट्ठों की जांच की गई, जिसमें से 58 पर अभी भुगतान लंबित है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...