⚡ ब्रेकिंग News

दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय में पृथ्वी दिवस सप्ताह का हुआ भव्य आयोजन।

 



संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।




ATH NEWS 11 GROUP:-गयाजी सीयूएसबी में विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमों की धूम, छात्रों ने ली संरक्षण की शपथ। ​गयाजी दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के जियोलॉजी विभाग द्वारा 'विश्व पृथ्वी दिवस सप्ताह' के अवसर पर पृथ्वी के संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्रों और स्थानीय विद्यालयों के 200 से अधिक बच्चों ने मानव श्रृंखला रैली निकालकर पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया।

​कुलपति प्रो. के.एन. सिंह ने रैली का उद्घाटन करते हुए कहा कि धरती माता की सुरक्षा के लिए सामुदायिक शक्ति और एकजुटता अनिवार्य है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने राजभाषा हिंदी में सतत जीवन शैली अपनाने की शपथ भी ली। ​जियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. प्रफुल्ल कुमार सिंह ने इस वर्ष की थीम हमारी शक्ति हमारा ग्रह पर प्रकाश डालते हुए ऊर्जा संरक्षण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने इस आयोजन के लिए पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MoES) द्वारा मिली वित्तीय सहायता के प्रति आभार व्यक्त किया।

​कार्यक्रम के दूसरे चरण में विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किए गए। प्रो. विनोद कुमार ने जैव-भूविज्ञान' और प्रो. वेंकटेश सिंह ने 'नाभिकीय ऊर्जा' के महत्व पर अपने विचार साझा किए। इसके साथ ही स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला और विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का समापन मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करने और प्रयोगशालाओं के भ्रमण के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रो. रिजवानुल हक, प्रो. डी.वी. सिंह, प्रो. आर.पी. सिंह और पीआरओ मो. मुदस्सीर आलम सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...