गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और गढ़वा जिला अध्यक्ष उदय कुमार कुशवाहा की सहमति के बाद कांडी मंडल के पदाधिकारियों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे के नेतृत्व में नई टीम का गठन किया गया है, जिसमें अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है।
जारी सूची के अनुसार, संगठन की मजबूती के लिए सुरेंद्र सिंह, शिव प्रसाद पाण्डेय, मोती लाल यादव और वीणा देवी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, संतोष कुमार सिंह और ललन पासवान को महामंत्री मनोनीत किया गया है।
मंत्री पद पर ललित बैठा, बैजनाथ चौधरी, राजेंद्र पाण्डेय, राजू कुमार और सरोज सिंह को नियुक्त किया गया है। अन्य महत्वपूर्ण पदों में सीताराम तिवारी को कोषाध्यक्ष, अजय कुमार तिवारी को मंडल कार्यालय मंत्री और गोपाल चौधरी को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है।
मीडिया और संचार व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु अरुण कुमार गुप्ता को मीडिया प्रभारी और दिलीप कुमार चंद्रवंशी को सह मीडिया प्रभारी की कमान मिली है। आईटी सेल में ब्रजेन्द्र कुमार व भरत मेहता तथा सोशल मीडिया के लिए बृजकिशोर लाल को जिम्मेदारी दी गई है। मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे ने कहा कि यह टीम आगामी चुनावों में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को धरातल पर मजबूत करने का काम करेगी।


Post a Comment