मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 29/04/2026 औरंगाबाद जिले के माली थाना क्षेत्र गांव चरण बाजार से जमीनी विवाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।जसोईया गांव के समीप घात लगाकर बैठे आरोपी ने पुर्व मुखिया के भाई पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल व्यक्ति की हालत नाज़ुक बनी हुई है और उसका इलाज वाराणसी ट्रामा सेंटर में जारी है। पूर्व मुखिया संजय चौधरी के भाई संतोष कुमार चौधरी उर्फ मुटुर चौधरी घायल होकर सड़क पर पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दिया, सूचना पर परिजनों ने पहुंचकर घायल व्यक्ति को तत्काल डिहरी के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया। लेकिन वहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।पूर्व मुखिया ने बताया कि जमीनी विवाद हमलोग के बीच था। और विवाद हमलोग को सुलझ गया था लेकिन पुराने रंजीश को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित व्यक्ति के पिता राजेंद्र चौधरी ने माली थाना में लीखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया। आवेदन में पड़ोसी रामप्यारे चौधरी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। आवेदन पर माली थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने कहा कि गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी किया जा रहा है जल्द ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment