⚡ ब्रेकिंग News

गया पुलिस का कड़ा प्रहार: पुलिस टीम पर हमला करने वाले 26 उपद्रवी सलाखों के पीछे।

गया पुलिस का कड़ा प्रहार: पुलिस टीम पर हमला करने वाले 26 उपद्रवी सलाखों के पीछे।




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी जनपद में पुलिस के सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस बल पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी सफलता हासिल मोहनपुर थाना क्षेत्र के नटहा गांव के पास हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 26 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

बीते 29 अप्रैल 2026 को मोहनपुर थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि बाराचट्टी मुख्य सड़क पर ग्राम नटहा के पास एक हाईवा ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार महिला की दर्दनाक मृत्यु हो गई है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां भारी भीड़ ने शव को सड़क पर रखकर यातायात बाधित कर रखा था। ​जब पुलिस अधिकारियों ने भीड़ से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का अनुरोध किया, तो प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। भीड़ ने न केवल सरकारी कार्य में बाधा डाली, बल्कि पुलिस टीम पर जानलेवा हमला भी कर दिया। इस संबंध में मोहनपुर थाना कांड संख्या-154/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

​विशेष टीम का गठन और गिरफ्तारी---

वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार गया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) शेरघाटी-02 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम ने खुफिया जानकारी और त्वरित छापेमारी के आधार पर नटहा, नरहर, मुशरशब्दा और बांदेगढ़ा जैसे क्षेत्रों से कुल 26 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।


​गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम :-

गिरफ्तार लोगों में राहुल कुमार, फागु यादव, शिव कुमार यादव, मनोज कुमार, मदन कुमार, प्रदीप कुमार, उमेश महतो, देवानंद यादव, कैलाश यादव, रामाशीष कुमार, संतोष यादव, जगदीश यादव, रविरंजन कुमार, रंजन यादव, अमित कुमार, सोल्जर कुमार, बिनोद सिंह, हरेन्द्र सिंह, रामदेव यादव, मनीष कुमार, कारू मांझी, सुनील मंडल, अनिल कुमार, सुमित कुमार, मुन्नी यादव और भागीरथ कुमार शामिल हैं। ये सभी मोहनपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के रहने वाले हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून को हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार किए गए सभी 26 अभियुक्तों के खिलाफ अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है, वहीं कांड में संलिप्त अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...