⚡ ब्रेकिंग News

पढ़े खबर -बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक जांच परीक्षा का किया गया आयोजन,आखिर कितने परीक्षा केंद्र पर।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।



एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी -प्रखण्ड के 16 परीक्षा केन्द्रों पर रविवार को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक जांच परीक्षा  का आयोजन किया गया। जहाँ सभी केन्द्रों पर नवसाक्षर महिला पुरुषों ने मूल्यांकन परीक्षा लिखा।बीपीओ रविन्द्र कुमार मेहता प्रखण्ड सुपरवाइजर हरिहर राम ने बताया कि आज इस परीक्षा में  लक्ष्य 2336 के विरुद्ध कुल 367 नवसाक्षर जांच परीक्षा में शामिल हुए।जिसमें 312 महिला व 55 पुरुष शामिल थे।इस परीक्षा के लिए प्रखण्ड स्तर पर 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रखण्ड के सभी 16 पंचायतों में एक एक परीक्षा केन्द्र थे।जहां पर बड़ी उत्सुकता के साथ नवसाक्षर महिला पुरुष परीक्षा में शामिल हुए। बीआरसी की ओर से सभी केन्द्रों पर एक केंद्राधीक्षक व एक वीक्षक की प्रितिनियुक्ति किया गया था।बीपीओ रविन्द्र कुमार मेहता ने प्रखण्ड के खरौंधा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोखापी सेंटर सहित कई अन्य सेंटर का औचक निरीक्षण किया।उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण व पारदर्शिता के साथ नवसाक्षरों का मूल्यांकन कार्य सम्पन्न हुआ इसके लिए बीपीओ ने सभी केंद्राधीक्षकों व वीक्षकों को धन्यवाद दिए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...