⚡ ब्रेकिंग News

उप विकास आयुक्त ने मॉडल स्कूल के रूप में चयनित अनुग्रह कन्या उच्च विद्यालय का किया निरीक्षण.

 




मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।



औरंगाबाद। आज दिनांक- 07.09.2026 को जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह द्वारा अनुग्रह कन्या उच्च विद्यालय औरंगाबाद का निरीक्षण किया गया। उक्त विद्यालय का चयन *मॉडल स्कूल* के रूप में किया गया है।


निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने विद्यालय की छात्राओं से संवाद कर उनकी *शैक्षणिक प्रगति, अध्ययन-अध्यापन की स्थिति तथा भविष्य की शैक्षणिक योजनाओं* के संबंध में जानकारी ली।


इस दौरान छात्राओं से *Skill Development (कौशल विकास)* के संबंध में भी चर्चा की गई। उप विकास आयुक्त ने छात्राओं को नियमित अध्ययन के साथ-साथ विभिन्न कौशलों के विकास पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन एवं संबंधित पदाधिकारियों को छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उप विकास आयुक्त ने कहा कि मॉडल स्कूल के रूप में चयनित विद्यालय में छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि छात्राएं भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकें। उक्त निरीक्षण के क्रम में निदेशक डीआरडीए  अनुपम कुमार उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...