संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP:-डेहरी-ऑन-सोन औरंगाबाद रेल पुलिस (GRP) सोननगर को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। रेल थाना सोननगर की टीम ने अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन के पास से रेल यात्रियों से सामान और मोबाइल झपट्टा मारने वाले गिरोह के दो शातिर अपराधियों को रंगे हाथ धर दबोचा। पुलिस ने इनके पास से चोरी की एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल और तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद,इस संबंध में रेल थाना सोननगर में कांड संख्या 43/26 (दिनांक 10-09-2026) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण।
हिमांशु कुमार — पिता अरबिंद कुमार, प्रेम बिगहा, थाना- -ओबरा, जिला-औरंगाबाद (बिहार)।
राहुल कुमार (उम्र 28 वर्ष) — पिता- रामशकल सिंह, ग्राम- भीगोरेया, थाना- ओबरा, जिला- औरंगाबाद (बिहार)।
बरामदगी
01 पैशन प्रो (Hero Passion Pro) मोटरसाइकिल
03 एंड्रॉयड (Android) स्मार्टफ़ोन
कार्रवाई का विवरण।
मामले के सूचक (शिकायतकर्ता) रेल थाना सोननगर के सहायक अवर निरीक्षक (ASI) बिरजू कुमार हैं। घटना की अग्रिम अनुसंधान व जांच अनुसंधानकर्ता PTC/230 विक्रांत कुमार रेल थाना सोननगर द्वारा की जा रही है। रेल पुलिस गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों से पूछताछ कर इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी की घटनाओं के बारे में सुराग लगा रही है।


Post a Comment