संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी शहर में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के उद्देश्य से 11 सितंबर 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP), गया के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक (City SP) द्वारा देर रात विशेष सुरक्षा चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस औचक निरीक्षण के दौरान नगर एसपी ने गया रेलवे स्टेशन, विभिन्न प्लेटफॉर्मों, पास के होटलों तथा शहर के कई थाना क्षेत्रों का गहन जायजा लिया। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों की जांच, होटल रजिस्टरों की एंट्री और रात में तैनात सुरक्षा व्यवस्था को बारीकी से परखा।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने ऑन-ड्यूटी पुलिस पदाधिकारियों और गश्ती दल को स्पष्ट निर्देश दिए कि:
शहर में रात्रि गश्ती को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जाए।
मुख्य चौक-चौराहों, रेलवे स्टेशन परिसर और संवेदनशील इलाकों में लगातार चौकसी बरती जाए।
अपराध नियंत्रण और आम जनता की सुरक्षा के लिए किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नगर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थानाध्यक्षों को संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Post a Comment