⚡ ब्रेकिंग News

फतेहपुर में गश्ती पुलिस टीम पर हमला करने वाले 8 उपद्रवी गिरफ्तार, मामला दर्ज।

 



संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी फतेहपुर थाना क्षेत्र के गोपी मोड़ स्थित खानाबदोशों के डेरे के समीप चोरी के एक मामले में पूछताछ करने पहुंची गश्ती पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों द्वारा हमला और दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। घटना 11 सितंबर 2026 की सुबह लगभग 11:00 बजे की है।


​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फतेहपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फतेहपुर थाना कांड संख्या 568/26, दिनांक 11/09/2026 दर्ज किया। पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर इस घटना और दुर्व्यवहार में शामिल 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

​पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ आगे की विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...