संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-आज दिनांक 11/09/2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक एसएसपी सुशील कुमार गया के निर्देशन में आगामी पितृपक्ष मेला-2026 की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक एसपी अपर समाहर्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, एसडीएम पुलिस उपाधीक्षक (नगर-2), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस उपाधीक्षक (बोधगया) और शहर के सभी थानों के थानाध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात प्रबंधन और सुदृढ़ विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अधिकारियों को निम्नलिखित अहम दिशा-निर्देश जारी किए गए मेले के दौरान असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने और सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन और पार्किंग की समुचित व्यवस्था का खाका तैयार किया गया।
मेला क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती, गश्त बढ़ाने और सहायता केंद्रों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में सभी थाना अध्यक्षों एवं वरीय अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर मेले को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का आदेश दिया गया।

Post a Comment