संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी दिनांक 01/9/2026 को विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों को समय रहते दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। आगामी 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस महासंगम में देश-विदेश से आने वाले लाखों तीर्थयात्रियों की सुविधा के मद्देनजर मंगलवार को गयाजी के जनपद पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने मेला क्षेत्र का पैदल निरीक्षण किया।
नादरागंज, रामसागर से लेकर चांद चौरा तक खुद पैदल चलकर सड़कों की स्थिति, नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था का बारीक से जायजा लिया। गड्ढों का समतलीकरण मेला क्षेत्र में बुडको या अन्य विभागों द्वारा खोदे गए सभी गड्ढों को अगले 5 दिनों के भीतर हर हाल में भरने और समतल करने का सख्त निर्देश।अनावश्यक खुदाई पर रोक नगर निगम और बुडको के अभियंताओं को स्पष्ट आदेश दिया गया कि अब मेले तक क्षेत्र की सड़कों पर बिना वजह कोई नया गड्ढा न खोदा जाए। सड़क मरम्मती व कालीकरण समाहरणालय से नादरगंज होते हुए रामसागर तक की सड़कों के पूर्वी व पश्चिमी हिस्से को समतल करने तथा जरूरत के अनुसार पथ निर्माण विभाग को कालीकरण (पिचिंग) करने का आदेश।नादरगंज नाले की सफाई 4 दिनों के भीतर जेसीबी और सुपर सक्शन मशीन से पूरी करने का निर्देश। चांद चौरा स्थित सुधा पार्लर के पास निर्माणाधीन नाले का काम 10 सितंबर तक पूरा करने की समय-सीमा तय।जलजमाव से मुक्ति रामसागर सूर्य मंदिर और अन्य स्थलों पर पानी के जमाव को तुरंत दूर करने और जल निकासी सुचारू बनाने के कड़े निर्देश। आवारा पशुओं पर कसता शिकंजा निरीक्षण के दौरान मेला क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या पर भी सख्त रुख अपनाया गया नगर निगम को आवारा पशुओं के खिलाफ लगातार धरपकड़ अभियान जारी रखने का आदेश दिया गया।
नगर आयुक्त ने जानकारी दी कि पिछले 15 दिनों में 45 आवारा पशुओं को जब्त किया गया है और लापरवाही बरतने वाले पशु मालिकों से ₹3.50 लाख का जुर्माना वसूला गया है।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त, वरीय उप समाहर्ता अंकुर कुमार, बुडको व पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, विष्णुपद मंदिर के पुरोहितगण, स्थानीय वार्ड पार्षद और नागरिक उपस्थित रहे। प्रशासन का एक ही लक्ष्य है—मेले की शुरुआत से पहले सभी नागरिक सुविधाएं दुरुस्त हों, ताकि तीर्थयात्रियों को सुगम और सुखद अनुभव मिले।

Post a Comment