⚡ ब्रेकिंग News

इंद्रपुरी बैराज एवं नबीनगर के तटीय क्षेत्रों के अधिकारियों ने सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था का किया स्थल निरीक्षण.



मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।


औरंगाबाद। आज दिनांक 02 सितंबर 2026 को जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, अपर समाहर्ता (आपदा) उपेंद्र पंडित एवं अनुमंडल पदाधिकारी, सदर गौरव सिंह द्वारा संयुक्त रूप से इंद्रपुरी बैराज तथा नबीनगर के तटीय क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य क्षेत्र में जलस्तर जल प्रवाह, जल निकासी संभावित जलजमाव तथा निचले एवं तटीय क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की वर्तमान स्थिति का जायजा लेना था।निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता द्वारा संबंधित पदाधिकारियों से क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, जलस्तर में हो रहे परिवर्तन, जल प्रवाह की स्थिति तथा संवेदनशील क्षेत्रों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। 

अपर समाहर्ता द्वारा बैराज के विभिन्न हिस्सों का स्थलीय अवलोकन करते हुए जल निकासी की व्यवस्था एवं संभावित जलजमाव वाले क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा की।


इस क्रम में निचले एवं तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सावधानियों एवं पूर्व तैयारियों का भी जायजा लिया गया। संबंधित पदाधिकारियों को संवेदनशील स्थलों की निरंतर निगरानी रखने, जलस्तर एवं जल प्रवाह में होने वाले किसी भी परिवर्तन पर तत्काल संज्ञान लेने तथा स्थानीय स्तर पर आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।नबीनगर के तटीय क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता द्वारा  संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं स्थानीय कर्मियों को सतत एवं प्रभावी निगरानी बनाए रखने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। साथ ही, किसी भी प्रकार की आपात स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित पदाधिकारियों के बीच त्वरित समन्वय स्थापित करते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।


अपर समाहर्ता ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित की जा रही हैं। संबंधित विभागों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन द्वारा संवेदनशील एवं निचले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि किसी भी संभावित स्थिति में समय पर आवश्यक कदम उठाया जा सके।जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, अनावश्यक रूप से जलजमाव अथवा तेज जल प्रवाह वाले क्षेत्रों में न जाएँ तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें। किसी भी आपात स्थिति अथवा आवश्यक सूचना की स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन को सूचित करें।जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए आवश्यक कार्रवाई निरंतर सुनिश्चित की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...