⚡ ब्रेकिंग News

सोन- कोयल नदी पंडी के पानी से तबाही, फसल क्षति का जायजा लेने पहुंचे उपायुक्त उसके बाद क्या कहा आइए जानते हैं ख़बर विस्तार से.

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिला उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने बुधवार को कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कोयल नदी,सोन नदी एवं पंडी नदी क्षेत्र सहित अन्य डूब क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। भारी बारिश और कोयल व सोन नदी के बढ़े जलस्तर से पंडी नदी में आए उफान एवं अत्यधिक बारिश होने के कारण कांडी प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों में धान की फसल जलमग्न होकर बर्बाद हो गई है। उन्होंने सबसे पहले क्षेत्र के मोहम्मद गंज - भंडरिया भीम बराज पुल का निरीक्षण किया। इसके बाद कोयल नदी पर स्थित सुंडीपुर पुल का जायजा लिया तथा नारायणपुर पुलिया के समीप जलमग्न खेतों में धान की फसल की स्थिति देखी।

उपायुक्त के निरीक्षण के दौरान भंडरिया,सुंडीपुर , नारायणपुर, चोका, बलियारी, बरवाडीह, सनपुरा सहित आसपास के कई गांवों के किसानों ने अपनी फसल क्षति की जानकारी दी। किसानों ने बताया कि पंडी नदी के तेज बहाव और बारिश का पानी खेतों में जमा रहने के कारण धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से खेतों में लगी फसल बर्बाद होने की स्थिति में पहुंच गई है। वहीं भीम बराज से निकली बाईं नहर में साईफन नहीं होने के कारण लगभग 28 से 30 एकड़ भूमि में जल जमाव होने से धान की फसल बर्बाद होने पर मझिआंव के मोरबे एवं कांडी के भंडरिया के किसानों ने उपायुक्त को जानकारी दिया।किसानों ने कहा कि एक जल निकास नहीं बनने के कारण प्रत्येक वर्ष धान का फसल डूब क्षेत्र में तब्दील हो जाता है।

किसानों की समस्याएं सुनने के बाद उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने भरोसा दिलाया कि भारी बारिश और जलभराव से फसल क्षति झेलने वाले किसानों को चिन्हित कर नियमानुसार मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने प्रभावित किसानों से कहा कि वे अपनी फसल क्षति का आवेदन अंचल कार्यालय में जमा करें, ताकि क्षति का सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को भी प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेकर किसानों की क्षति का आकलन करने का निर्देश दिया। वहीं गाड़ा मुखिया प्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने उपायुक्त से आग्रह किया कि अगर कोरगांइ से सुंडीपुर तक बांध बन जाता तो कई गांव डूबने एवं किसानों के फसल पर बाद होने से बच जाता। ग्रामीणों ने कहा कि कुछ दिन पूर्व अचानक आई बाढ़ में कई ग्रामीणों के मवेशी तक बह गए, और किसानों को भारी नुकसान हुआ। वहीं 

पुलिया की ऊंचाई बनी पानी निकासी में बाधा

निरीक्षण के दौरान जलभराव की समस्या को लेकर नेशनल कांग्रेस वर्कर्स कमेटी के स्टेट सेक्रेटरी गौरी शंकर दुबे ने उपायुक्त के समक्ष महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने कांग्रेस के युवा नेता प्रभात कुमार दुबे उर्फ बड़ू दुबे के निर्देश पर कहा कि नारायणपुर सहित सोन नदी की ओर पानी वापस लौटने वाले कई स्थानों पर बनी पुलिया और सड़क की ऊंचाई खेतों के स्तर से अधिक है। इसके कारण खेतों में जमा पानी आसानी से सोन नदी की ओर वापस नहीं जा पा रहा है।

उन्होंने उपायुक्त से इस समस्या का स्थायी समाधान कराने तथा संबंधित विभाग से जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। इस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।

बताया गया कि प्रभात कुमार दुबे उर्फ बड़ू दुबे ने मंगलवार को ही दूरभाष के माध्यम से उपायुक्त से बातचीत कर कांडी क्षेत्र में बारिश से हुई फसल क्षति और जलभराव की स्थिति का जायजा लेने का आग्रह किया था। इसके बाद उपायुक्त ने बुधवार को क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया और पतीला चौक तक जाकर विभिन्न इलाकों की स्थिति देखी।


निरीक्षण के दौरान प्रखंड प्रमुख सह प्रमुख संघ अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय, और पतीला पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष अमित कुमार दुबे भी मौजूद रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में जलभराव और किसानों की फसल क्षति की स्थिति से उपायुक्त को अवगत कराया तथा प्रभावित किसानों के लिए शीघ्र राहत एवं मुआवजा उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।

क्षेत्र के किसानों का कहना है कि इस बार बारिश के साथ नदी के बढ़े जलस्तर ने खेती को भारी नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में प्रशासन द्वारा फसल क्षति का शीघ्र सर्वे कराकर किसानों को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा उपलब्ध कराया जाना जरूरी है।

निरीक्षण के दौरान एसी विकास राय, बीडीओ राकेश सहाय, मझिआंव बीडीओ श्रीमती कनक, कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार, थाना प्रभारी असफाक आलम, बलियारी पंचायत के मुखिया पुरुषोत्तम कुमार, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना ठाकुर समेत अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...