⚡ ब्रेकिंग News

दर्दनाक हादसे से मचा हड़कंप, टक्कर मारकर वाहन चालक फरार; परिवार में मचा कोहराम.




महराजगंज,ठूठीबारी कस्बा स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार को तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

मृतक की पहचान ठूठीबारी थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव निवासी बुद्धिराम के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। बुजुर्ग की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुद्धिराम सड़क किनारे मौजूद थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

       प्रभारी महराजगंज 

          कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...