⚡ ब्रेकिंग News

औरंगाबाद को मिलने वाली है सौगात, मेह पुल के समीप बनेगा 7 किमी लंबा टू-लेन बाईपास.






मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।



औरंगाबाद। आज दिनांक 10/09/2026 जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा द्वारा प्रस्तावित *मेह पुल के समीप बनने वाले बाईपास मार्ग* के स्थल का जायजा लिया गया। यह बाईपास *सोन उच्चस्तरीय नहर के एम्बैंकमेंट* पर प्रस्तावित है, जिसका डीपीआर तैयार हो चुका है।प्रस्तावित बाईपास की लंबाई लगभग *7 किलोमीटर* तथा चौड़ाई 7 मीटर होगी और यह *टू-लेन सड़क* के रूप में विकसित किया जाएगा। यह मार्ग *NH-19 से जुड़ते हुए* एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक संपर्क मार्ग के रूप में कार्य करेगा।


*भारी वाहनों के लिए बनेगा स्थायी वैकल्पिक मार्ग*


इस बाईपास के निर्माण से *NTPC एवं NPGCL की ओर आने-जाने वाले फ्लाई ऐश के हैवी ट्रकों एवं अन्य भारी वाहनों* को एक स्थायी एवं सुगम वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हो सकेगा। इससे मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों के दबाव को कम करने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।


*बारुण बाजार से धमनी–मेह आवागमन भी होगा सुगम*


बाईपास के निर्माण से *बारुण बाजार की ओर से आने वाले वाहनों को धमनी होते हुए मेह तक सुगम आवागमन* की सुविधा प्राप्त होगी। इससे स्थानीय एवं औद्योगिक दोनों प्रकार के यातायात को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी तथा आवागमन अधिक व्यवस्थित एवं सुगम होगा।


*ट्रैफिक कंजेशन एवं विधि-व्यवस्था में मिलेगी बड़ी राहत*


प्रस्तावित बाईपास के निर्माण से भारी वाहनों का यातायात मुख्य आबादी एवं व्यस्त मार्गों से अलग किया जा सकेगा, जिससे *ट्रैफिक कंजेशन में कमी, सड़क सुरक्षा में सुधार तथा विधि-व्यवस्था के संधारण में भी महत्वपूर्ण सहूलियत* होगी। यह बाईपास भविष्य में क्षेत्र की बढ़ती औद्योगिक एवं परिवहन आवश्यकताओं को देखते हुए *औरंगाबाद की कनेक्टिविटी और आधारभूत संरचना को एक नई मजबूती प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट* साबित होगा। इसके निर्माण से न केवल भारी वाहनों के आवागमन को बेहतर विकल्प मिलेगा, बल्कि आम नागरिकों के लिए भी आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित होने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।


जिला पदाधिकारी द्वारा स्थल निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को प्रस्तावित बाईपास के निर्माण से जुड़े कार्यों को *समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से आगे बढ़ाने* के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...