⚡ ब्रेकिंग News

जमुआ पश्चिम टोला में पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी राहत.

 गढ़वा जिला ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बलियारी पंचायत के जमुआ टोला में बुधवार को जिला परिषद मद से बनने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया गया। जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश कुमार ने नारियल फोड़कर विधिवत सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उक्त पीसीसी सड़क की लंबाई करीब 150 फीट है, जिसका निर्माण लगभग दो लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से जमुआ टोला के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश कुमार ने कहा कि जिला परिषद मद से उपलब्ध होने वाले फंड के माध्यम से गांव की गलियों, नालियों और सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जमुआ टोला के ग्रामीण लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि जिला परिषद मद से राशि उपलब्ध होने के बाद पंचायत के अन्य गांवों में भी जहां कच्ची सड़क, नाली या गली की समस्या है, वहां निर्माण कार्य कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क बन जाने से ग्रामीणों को बरसात सहित सभी मौसम में आवागमन में काफी सहूलियत होगी और उन्हें परेशानी से राहत मिलेगी।सड़क निर्माण कार्य अध्यक्ष विनोद राम एवं सचिव वीरेंद्र कुमार की देखरेख में कराया जा रहा है। मौके पर ग्रामीणों सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...