⚡ ब्रेकिंग News

मुरादाबाद में रिश्वत का खेल हुआ बेनकाब: 50 हजार की रिश्वत लेते डिप्टी डायरेक्टर ACB के चढ़े हत्थे. देखे वीडियो.

 मुरादाबाद से ATN NEWS 11 के लिए डॉ अमित कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट.




ATN NEWS 11 - मुरादाबाद से भ्रष्टाचार की बड़ी खबर। चकबंदी विभाग में रिश्वत का खेल बेनकाब हो गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB की टीम ने डिप्टी डायरेक्टर चकबंदी के पेशकार को 50 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।



बताया जा रहा है कि पीड़ित से चकबंदी से जुड़े एक आदेश को कराने और उसे सरकारी साइट पर अपलोड कराने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से कर दी।



शिकायत के बाद ACB की टीम ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत जैसे ही पेशकार ने 50 हजार रुपये लिए, टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। ACB अब पेशकार से पूछताछ कर रही है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस रिश्वत के खेल में और कौन-कौन शामिल है।


ACB की इस कार्रवाई से पूरे चकबंदी विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। 


Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...