⚡ ब्रेकिंग News

जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, पांच मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया.

 




थाना लालगंज से रामजीत की रिपोर्ट.



ATH NEWS 11 GROUP -:लालगंज -बस्ती जिले के थाना लालगंज क्षेत्र के मंझरिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे पांच मासूम बच्चों को छोड़ गई है।


जानकारी के अनुसार मंझरिया गांव निवासी श्यामकली, पत्नी संजय गौतम, ने 4 सितंबर 2026 को दिन में करीब 11 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद श्यामकली के ससुर राजेंद्र उन्हें इलाज के लिए बस्ती स्थित जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज, कैली रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान श्यामकली की मौत हो गई।


शुक्रवार शाम करीब छह बजे परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे। करीब एक घंटे बाद लालगंज पुलिस को घटना की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।


श्यामकली अपने पीछे पांच मासूम बच्चों को छोड़ गई हैं। इनमें राज गौतम (12), सिद्धार्थ गौतम (10), संघमित्रा (6), अंबिका (2) और छह माह की आरुषि शामिल हैं। बताया गया है कि संजय अपने माता-पिता के इकलौते बेटे हैं। मां की मौत के बाद पांचों मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है।


इस संबंध में लालगंज थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...