मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 06/09/2026 **जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार जिले में आयोजित किए जा रहे सहयोग शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन प्राप्त कर उनके त्वरित निष्पादन की कार्रवाई की जा रही है**।
इसी क्रम में *रफीगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम चंदौल के ग्रामीणों द्वारा सहयोग शिविर में कृषि ट्रांसफार्मर से संबंधित समस्या के समाधान हेतु आवेदन समर्पित किया गया*।
प्राप्त आवेदन के आलोक में संबंधित विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कृषि ट्रांसफार्मर का अधिष्ठापन कराया गया तथा विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। इससे ग्रामीणों को कृषि कार्य में सुविधा प्राप्त हुई।
**समस्या के त्वरित निष्पादन से प्रसन्न ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया**
सहयोग शिविर के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन को जिला प्रशासन द्वारा प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। जिला पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक सहयोग शिविर के लिए वरीय पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं सहयोगी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। *संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों को शिविर के सफल संचालन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है*।जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सहयोग शिविरों का आयोजन सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं परिणामोन्मुखी तरीके से सुनिश्चित करते हुए प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन किया जाए।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपने पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें तथा पात्रतानुसार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

إرسال تعليق