⚡ ब्रेकिंग News

पितृपक्ष मेला 2026 मुख्य सचिव ने तैयारियों की समीक्षा की; विभागीय सचिवों को गया पहुंचकर स्थल निरीक्षण के दिए निर्देश।

 





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 को सुरक्षित, स्वच्छ और सुगम बनाने के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बिहार के मुख्य सचिव  प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में मेले की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागीय सचिवों को स्वयं गया पहुंचकर अपने विभागों की समीक्षा करने और मेला क्षेत्र का स्थल निरीक्षण कर समय सीमा के भीतर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का कड़ा निर्देश दिया है।​बैठक में गयाजी के जनपद पदाधिकारी जिलाधिकारी  शशांक शुभंकर समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जा रही प्रमुख तैयारियों का खाका प्रस्तुत किया गया

​पूरे मेला क्षेत्र को 5 जोन और 54 सेक्टर में बांटा गया है। सफाई के लिए तीन पालियों में लगभग 39,500 सफाईकर्मियों की तैनाती की जाएगी। फाल्गु नदी की सफाई के लिए ट्रैश क्लीनिंग बोट और 9 प्रमुख तालाबों की विशेष सफाई की व्यवस्था की गई है।श्रद्धालुओं के लिए 87 प्रमुख स्थलों पर 890 वॉटर टैंकर और 22 वॉटर एटीएम लगाए जाएंगे। इसके अलावा 364 स्थायी शौचालय, 579 प्री-फैब्रिकेटेड शौचालय और चेंजिंग रूम तैयार किए जा रहे हैं। मेला क्षेत्र के सभी बिजली पोल पर तिरंगा लाइटों से सजावट की जा रही है। निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए पावर सब-स्टेशनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव तेज कर दिया गया है।

​सुरक्षा एवं बाल सुरक्षा (QR रिस्ट बैंड): बच्चों के बिछड़ने की समस्या से निपटने के लिए उन्हें अभिभावक के मोबाइल नंबर से लिंक 'यूनिक QR बेस्ड रिस्ट बैंड' पहनाया जाएगा। सुरक्षा के लिए CCTV, पृथक प्रवेश-निकास द्वार और डायल 112 का व्यापक प्रचार किया जा रहा है।

​24×7 हेल्पलाइन एवं सहायता केंद्र: श्रद्धालुओं की मदद के लिए IVRS/वॉइस मेन्यू से लैस 24×7 हेल्पलाइन नंबर 9266628168 जारी किया गया है। इसके साथ ही जगह-जगह 'मे आई हेल्प यू' काउंटर बनाए जा रहे हैं।

​ गयाजी धर्मशाला के ब्लॉक-A का निर्माण कार्य और सड़कों के सुदृढ़ीकरण का काम अंतिम चरण में है। मेले के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की मदद ली जा रही है तथा शहर की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए 'पेंट द सिटी' अभियान चलाया जा रहा है।

​मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों को स्वच्छता, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आवासन जैसी मूलभूत सुविधाओं में कोई असुविधा न हो। सभी कार्य मेला शुरू होने से पूर्व शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिए जाएं।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...