संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-पटना जंक्शन स्टेशन पर यात्रियों के सामान और मोबाइल चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह के खिलाफ रेल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रेल थाना पटना जंक्शन की पुलिस टीम ने प्लेटफार्म संख्या 04/05 के पश्चिमी छोर स्थित आरओबी (ROB) के नीचे छापेमारी कर गिरोह के 7 शातिर सदस्यों को रंगे हाथ दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 07 टचस्क्रीन (एंड्रॉयड) मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मामले की जानकारी देते हुए वादी पुलिस अवर निरीक्षक (Sub-Inspector) उमेश राय ने बताया कि पटना जंक्शन पर आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। इस संबंध में रेल थाना पटना जं० कांड सं0-505/26 दिनांक- 05/09/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (B.N.S.) की विभिन्न धाराओं—303(2), 317(2), 317(4), 317(5) एवं 112(2) के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता
चंदन सोनकार (44 वर्ष), पिता- स्व० कमल सोनकार, साकिन- सहरसा वार्ड नं0-31, थाना व जिला= सहरसा।
अंकित कुमार (26 वर्ष), पिता- अरुण चौधरी, साकिन-सोनवर्षा वार्ड नं0-10, थाना-सोनवर्षा, जिला- सहरसा।
अमरजीत साह (32 वर्ष), पिता- स्व० दशरथ साह, साकिन- लहेरियासराय, थाना व जिला: दरभंगा।
भीम कुमार (24 वर्ष), पिता- सदानंद पासवान, साकिन- प्रियनगर, थाना- बनमा ईटहरी, जिला-सहरसा।
मुकेश कुमार (30 वर्ष), पिता- प्रकाश सोनकार, साकिन व थाना-मधेपुरा, जिला- मधेपुरा।
संदीप कुमार (22 वर्ष), पिता- स्व० अशोक ठाकुर, साकिन- न्यू जगनपुरा, थाना-रामकृष्णा नगर, जिला- पटना।
अरबाज (20 वर्ष), पिता= जहीर अहमद, साकिन- करदमपुरी (जाफराबाद), थाना-ज्योति नगर, जिला- दिल्ली।
मामले की विस्तृत जांच एवं आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस अवर निरीक्षक नवीन कुमार चौधरी (रेल थाना पटना जंक्शन) को अनुसंधानकर्ता (Investigating Officer) नियुक्त किया गया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास और उनके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

إرسال تعليق