⚡ ब्रेकिंग News

कांडी में धूमधाम से मना कृष्ण जन्माष्टमी, भक्ति जागरण में उमड़ी हजारों की भीड़.

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।






एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मना जन्माष्टमी । प्रखण्ड मुख्यालय स्थित कांडी बाजार में शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर भक्ति जागरण का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शाम करीब 7 बजे से शुरू हुआ जो देर रात तक चला जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा समाजसेवी रजनीश रंजन दुबे उर्फ विकास दुबे तथा विशिष्ट अतिथि कांडी प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व कांडी मुखिया विजय राम, जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश कुमार, बीडीसी प्रतिनिधि अनूप पासवान सहित अन्य गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।


भक्ति जागरण शुरू होने से पहले भगवान श्रीकृष्ण और राधा की आकर्षक झांकी निकाली गई। झांकी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और पूरा कांडी बाजार भक्तिमय वातावरण में डूब गया।


इसके बाद भक्ति जागरण के प्रसिद्ध गायक सूरज तहलका ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को खूब झुमाया। उनकी भक्ति गीतों पर देर रात तक लोग भक्ति में लीन रहे। वहीं गायिका रिया सोनी ने भी अपनी मधुर आवाज से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। दोनों कलाकारों की प्रस्तुति पर उपस्थित लोगों ने जमकर आनंद लिया। वहीं कांडी थाना प्रभारी अशफाक आलम ने भी पूरी तरह से मुस्तैद थे ताकि किसी प्रकार का होनी अनहोनी ना हो।


भक्ति जागरण का कार्यक्रम रात करीब 2 बजे तक चला। खास बात यह रही कि देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ कार्यक्रम स्थल पर जमी रही। लोगों ने आयोजन की जमकर सराहना की और इसे जन्माष्टमी के अवसर पर कांडी में आयोजित एक यादगार कार्यक्रम बताया।


मौके पर मुख्य अतिथि रजनीश रंजन दुबे उर्फ विकास दुबे ने कांडी के युवाओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि कांडी के युवा सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के काफी युवा का लगन है। अध्यक्ष, प्रकाश मौर्य, उपाध्यक्ष दिवेश सोनी, कोषाध्यक्ष प्रिंस सोनी, सचिव अमित रंजन बारी, उपसचिव, नितिश कुमार, संगठन मीडिया प्रभारी पंकज गुप्ता सहित अन्य कई कमिटी के लोगों मौजूद थे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...