झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिला के परिवहन विभाग के तत्वाधान में कांडी प्रखण्ड में 12 सितम्बर को प्रशिक्षु चालक अनुज्ञप्ति (लर्निंग लाइसेंस ) बनाने के लिए पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया है।यह शिविर क्लस्टर स्तरीय होगा जो कांडी पंचायत भवन में होगा जहां पर प्रखण्ड के पाँच पंचायत कांडी ,पतीला,बलियारी ,सरकोनी व पतरिया पंचायत के लोग अपना डीएल बनवा सकते हैं। जिसके लिए कई आवश्यक दस्तावेज जरूरी है।लाइसेंस शुल्क जो देय है वह ऑनलाइन भुगतान होना जरूरी है।भुगतान का ऑनलाइन रसीद प्रस्तुत करना होगा।


Post a Comment