⚡ ब्रेकिंग News

शिक्षकों की कमी से जूझ रहा उत्क्रमित उवि रपुरा, 16 सितंबर से छात्र करेंगे आंदोलन.

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।






एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर उत्क्रमित उच्च विद्यालय रपुरा में शिक्षकों की कमी और विषवार पढ़ाई नहीं होने के कारण छात्र आंदोलन के मूड में हैं। इस बाबत विद्यालय प्रबंधन समिति और नौवीं-दसवीं के छात्रों ने संयुक्त रूप से बैठक कर विषयवार शिक्षक की पढ़ास्थापना और वहाँ से अन्यात्र विद्यालय में प्रतिनियोजित शिक्षक को वापस बुलाने की मांग किया है। छात्र-छात्राओं ने यह भी कहा कि एक सप्ताह में हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा।

विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने से अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों में चिंता बढ़ गई है। 


बैठक में अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में पर्याप्त संख्या में शिक्षक उपलब्ध नहीं रहने के कारण बच्चों की विषयवार पढ़ाई नियमित रूप से नहीं हो पा रही है। कई विषयों के लिए निर्धारित शिक्षक नहीं होने से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है। इसका सीधा असर बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर पड़ रहा है। प्राथमिक कक्षाओं के लिए एक सरकारी शिक्षक सहित सहायक अध्यापकों की व्यवस्था है, जबकि कक्षा 6 से 8 के लिए स्वीकृत शिक्षक पदों के अनुपात में पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं। इसके अलावा उच्च कक्षाओं में भी विषयवार शिक्षकों की कमी के कारण नियमित पठन-पाठन प्रभावित होने की बात कही गई है।

अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या के अनुपात में शिक्षक नहीं होने के कारण एक ही शिक्षक को कई विषयों और कक्षाओं की जिम्मेदारी संभालनी पड़ रही है। ऐसे में बच्चों को प्रत्येक विषय की पर्याप्त एवं नियमित शिक्षा नहीं मिल पा रही है। बैठक में इस स्थिति को शिक्षा के अधिकार अधिनियम की भावना के विपरीत बताते हुए शीघ्र शिक्षकों की पदस्थापना की मांग की गई।

बैठक में यह भी चर्चा हुई कि शिक्षा विभाग के संबंधित पदाधिकारियों को विद्यालय की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जाए और विषयवार शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। अभिभावकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द शिक्षकों की व्यवस्था नहीं की गई तो वे उच्च अधिकारियों के समक्ष मामले को उठाएंगे।

विद्यालय प्रबंधन समिति ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या और कक्षाओं की आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध कराए जाएं, ताकि बच्चों की पढ़ाई सुचारू हो सके और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अधिकार मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...