⚡ ब्रेकिंग News

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित.





**मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद**



औरंगाबाद। आज दिनांक 29/08/2026 राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर *जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा* के निर्देशानुसार जिले में विभिन्न खेल गतिविधियों एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ *उप विकास आयुक्त, कुमारी अनुपम सिंह, अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, अपर समाहर्ता (विशेष) सैदुल हसन खा एवं जिला पंचायत राज पदाधिकारी  इफ्तिकार अहमद* द्वारा संयुक्त रूप से हॉकी के महान खिलाड़ी एवं ‘हॉकी के जादूगर’ *मेजर ध्यानचंद जी* के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। *कुश्ती, बॉक्सिंग एवं कबड्डी* प्रतियोगिताओं में विजेता एवं उपविजेता रहे खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।


*कबड्डी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में औरंगाबाद की टीम प्रथम स्थान पर रही, जबकि ओबरा की टीम द्वितीय स्थान पर रही। वहीं महिला वर्ग में औरंगाबाद की टीम प्रथम स्थान पर रही तथा नवीनगर की टीम फर्स्ट रनर-अप रही।* विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। *राष्ट्रीय स्तर पर खेलकर जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों* को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनमें *गटका की खिलाड़ी वसुंधरा कुमारी, वॉलीबॉल की खिलाड़ी खुशी कुमारी एवं कबड्डी की खिलाड़ी छोटी कुमारी* सहित अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी शामिल रहे। इस अवसर पर अपने संबोधन में उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। खिलाड़ियों का अनुशासन, ऊर्जा,समर्पण एवं निरंतर अभ्यास हम सभी के लिए सीखने योग्य है। उन्होंने कहा कि सभी लोग खिलाड़ियों के अनुशासन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और उनकी सकारात्मक ऊर्जा को अपने जीवन में अपनाएं। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा उन्हें निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


**उक्त कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी श्वेता प्रियदर्शी, जिला योजना पदाधिकारी अविनाश प्रकाश, वरीय उप समाहर्ता रितेश यादव एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी कुमार पप्पू राज उपस्थित थे**

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...