⚡ ब्रेकिंग News

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला मुख्यालय में निकली भव्य तिरंगा यात्रा.

 



मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।



औरंगाबाद।आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को ‘हर घर तिरंगा’ अभियन के तहत जिला मुख्यालय औरंगाबाद में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मंत्री, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार-सह-प्रभारी मंत्री, औरंगाबाद रमा निषाद के नेतृत्व में आयोजित इस तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, छात्र-छात्राओं एवं आमजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


तिरंगा यात्रा गेट स्कूल के मैदान से प्रारंभ होकर नगर भवन औरंगाबाद तक निकाली गई। यात्रा के अंत में नगर भवन स्थित स्वतंत्रता सेनानी शहीद जगतपति कुमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सम्मान प्रकट किया गया। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों एवं ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष के साथ आगे बढ़े। पूरे मार्ग पर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का वातावरण बना रहा।


इस अवसर पर विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह, कुटुंबा विधायक कुटुंबा ललन राम, विधायक औरंगाबाद त्रिविक्रम नारायण सिंह, विधायक नबीनगर चेतन आनंद, जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.), पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा, जिला स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी, शिक्षक-शिक्षिकाएँ, छात्र-छात्राएँ, स्काउट एवं गाइड, एनसीसी कैडेट सहित बड़ी संख्या में जिलेवासी उपस्थित रहे।


तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आमजनों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता तथा देशभक्ति की भावना को और सुदृढ़ करना रहा। यात्रा के माध्यम से जिलेवासियों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संदेश दिया गया। यात्रा में शामिल जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, विद्यार्थियों एवं आमजनों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह, गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से जिलेवासियों से अपील की गई कि वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज को निर्धारित नियमों एवं पूर्ण सम्मान के साथ फहराकर राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...