⚡ ब्रेकिंग News

गयाजी बिहार राज्य पथ परिवहन निगम कार्यालय में धूमधाम से फहराया गया तिरंगा।




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।


ATH NEWS 11 GROUP :-आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को 80 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) के क्षेत्रीय कार्यालय में देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


​कार्यक्रम की शुरुआत में क्षेत्रीय प्रबंधक आकाश जी द्वारा सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। झंडारोहण के पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया।

​कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अधिकारी एवं कर्मी

​इस राष्ट्रीय पर्व पर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थिति रहे।

​आकाश जी – रीजनल मैनेजर (क्षेत्रीय प्रबंधक)

आशीष रंजन सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ( संचालन )

​डॉ. राजकुमार – यात्री प्रबंधक

​मोहित कुमार – सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (लेखा)

​अमरेंदर कुमार – भंडार अधीक्षक

​बिगेश रंजन – कर्मशाला प्रभारी

अनिल कुमार -व्यस्थापक 

​भोला श्रीवास्तव – कार्यालय लिपिक

​गौतम पाण्डेय – कार्यालय लिपिक

​राकेश शर्मा – समयपाल

​मोहन शर्मा – समयपाल

​ कौशल कुमार – मैकेनिक

​रामआश्रय शर्मा – चालक

​अनिल कुमार – आदेशपाल (क्षेत्रीय प्रबंधक)

​संगठन को मजबूत बनाने और बेहतर सेवा का संकल्प

​झंडारोहण के बाद सभा को संबोधित करते हुए रीजनल मैनेजर आकाश जी ने सभी कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यात्रियों की सुविधा, बेहतर परिवहन सेवा और निगम की प्रगति के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करने का संकल्प दोहराया। यात्री प्रबंधक डॉ. राजकुमार और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (लेखा) मोहित कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए टीम वर्क और अनुशासन पर जोर दिया।

​कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच मिठाई का वितरण किया गया और जय हिंद के नारों के साथ समारोह का समापन हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...