⚡ ब्रेकिंग News

​ऑपरेशन सतर्क गयाजी रेलवे जंक्शन पर 10 लाख रुपये नगद के साथ एक युवक दबोचाया ।




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।




ATH NEWS 11 GROUP :-​गयाजी पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट गयाजी और जीआरपी की संयुक्त टीम ने 'ऑपरेशन सतर्क' के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। सावन माह की भीड़ को देखते हुए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान टीम ने प्लेटफार्म संख्या-01 के पास से एक युवक को 10,03,170 (दस लाख तीन हजार एक सौ सत्तर) रुपये नगद के साथ हिरासत में लिया गया.


निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव एवं थानाध्यक्ष शिव कुमार के निर्देशन में RPF और GRP की संयुक्त टीम रेलवे परिसर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या-01 के दक्षिण तरफ (किमी संख्या-470/09) एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मो. नसरुल्लाह (37 वर्ष), पिता- मो. मोखतार आलम, निवासी- रोड संख्या-08, न्यू करीमगंज, थाना- सिविल लाईन, जिला- गयाजी बताया,युवक के बैग की तलाशी लेने पर उसके पास से 10,03,170 रुपये नगद बरामद हुए। जब उससे इतनी बड़ी रकम को पास रखने और ले जाने के संबंध में वैध कागजात मांगे गए, तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद सुरक्षा बलों ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया।


​आयकर विभाग की टीम को सौंपा गया मामले की जानकारी तुरंत 'डायरेक्टर ऑफ इनकम टैक्स इन्वेस्टिगेशन' (पटना) को दी गई। सूचना मिलते ही पटना से आयकर निरीक्षक सिद्धीकांत चौधरी आरपीएफ पोस्ट गया पहुंचे। RPF और GRP की टीम ने डिटेन किए गए व्यक्ति मो. नसरुल्लाह और जब्त की गई पूरी राशि को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया है।

​संयुक्त टीम में शामिल अधिकारी...

​RPF गयाजी उ.नि. विकास कुमार, आ. अनील प्रसाद, आ. अमीत कुमार, आ. आर.के. सिंह, आ. निरंजन कुमार, आ. अरुण कुमार सिंह GRP गया: उ.नि. निरंजन कुमार, म.आ. सुषमा कुमारी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...