⚡ ब्रेकिंग News

सचिवालय में चोरी का खुलासा, चार शातिर चोर गिरफ्तार; साथ बैटरी, इनवर्टर व कंप्यूटर सिस्टम बरामद.




महराजगंज। भिटौली पुलिस ने चोरी और नकबजनी की वारदातों का खुलासा करते हुए चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे और निशानदेही पर बांसपार नूतन सचिवालय से चोरी किए गए बैटरी, इनवर्टर और कंप्यूटर सिस्टम समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की घटनाओं में शामिल गिरोह में हड़कंप मच गया है।


जानकारी के अनुसार, 20/21 अगस्त की रात बांसपार नूतन सचिवालय में चोरों ने धावा बोलकर बैटरी, इनवर्टर, कंप्यूटर सिस्टम समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया था। घटना की सूचना मिलने के बाद भिटौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की।

इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नौनिया टोला चौराहे से जमुनिया जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में अभियुक्तों ने चोरी का सामान धर्मपुर गंगराई नहर रोड के किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखने की बात बताई।

अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने 21/22 अगस्त की रात बरामदगी की कार्रवाई करते हुए सचिवालय से चोरी की गई दो बैटरी, एक इनवर्टर, एक सीपीयू, एक मॉनिटर और एक की-बोर्ड बरामद किया। इसके अलावा मु0अ0सं0 140/26 से संबंधित पीली धातु की एक जोड़ी झुमका भी बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सोनू कुमार निवासी लक्ष्मीपुर देउरवा, बृजेश यादव निवासी मिठौरा जंगल, कन्हई राजभर निवासी चंदन चाफी थाना पनियरा और दिलीप चौहान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ भिटौली, पनियरा और श्यामदेउरवा थानों में चोरी, नकबजनी और धोखाधड़ी समेत कई मामले दर्ज हैं।

थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

     प्रभारी महराजगंज 

        कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...