संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशानुसार गया पुलिस द्वारा जिले में अवैध हथियार रखने वालों एवं अवैध हथियार तस्करो के विरूद्ध धर पकड़ हेतु लगातार विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में:- दिनांक-10/07/2026 को नीमचक बथानी थाना को STF के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिमरौरा में सनोवर खान अपने घर में अवैध आर्म्स छुपा कर रखे हुआ है। उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष नीमचक बथानी थाना एवं नीमचक बथानी थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी कर्मी तथा STF के के पुलिस पदाधिकारी कर्मी के साथ ग्राम सिमरौरा पहुँचकर सनोवर खान के मकान को घेराबंदी कर उक्त मकान को खुलवाया गया तो कमरे में चार लोग थे। चारों व्यक्तियों का नाम पता पुछने पर अपना नाम व पता क्रमशः 01. सनोवर खान, पि० स्व० मुमताज खान 02. अल्तमश खान, पे० मुश्ताक खान, सभी सा० सिमरौरा, थाना नीमचक बथानी, जिला गयाजी एवं 02 विधि विरूद्ध बालक,तत्पश्चात् उक्त मकान के कमरे की विधिवत तलाशी लिया गया तो तलाशी के क्रम में एक ट्रंक में रखे एक झोला से 08 देशी कट्टा एवं 04 जिंदा कारतुस बरामद किया गया एवं सभी अभियुक्तों के पास से एक-एक मोबाईल फोन बरामद हुआ। बरामद हथियार के संबंध में पूछताछ करने पर उनलोगों के द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। तत्पश्चात पकड़ाए दो अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार एवं 02 विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध कर नीमचक बथानी थाना लाया गया।
इस संबंध में नीमचक बथानी थाना कांड सं0-131/26, दिनांक-10/07/2026 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपराधी का मनोबल टूटेगा और क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगेगा। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसी गिरोह से जुड़ा है या नहीं।पकडाए अभियुक्त का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-
सनोवर खान, पि० स्व० मुमताज खान
अल्तमश खान,पि० मुश्ताक खान, सभी सा० सिमरौरा, थाना नीमचक
गयाजी ।
दो विधि विरूद्ध बालक।
बरामद सामान :-
देशी कट्टा - 08
जिंदा कारतुस-04
मोबाईल फोन- 04

إرسال تعليق