सासाराम (रोहतास): पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय, चौखंडी पथ, रोजा रोड, सासाराम में राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) इकाई 165/42 के तत्वावधान में "एक भारत श्रेष्ठ भारत" कार्यक्रम का भव्य एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की सांस्कृतिक विविधता, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं आपसी भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य उमेश कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं संरक्षण में संपन्न हुआ। वहीं एनसीसी पदाधिकारी फर्स्ट ऑफिसर चंदन कुमार के नेतृत्व में एनसीसी कैडेटों ने अनुशासन, राष्ट्रभक्ति एवं सेवा भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि "एक भारत श्रेष्ठ भारत" अभियान देश की विविध संस्कृतियों को जोड़ने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है।
इस कार्यक्रम की सम्पूर्ण देखरेख शिक्षिका नीरज कुमारी द्वारा की गई। उनके सफल समन्वय एवं मार्गदर्शन के कारण कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित शिक्षकों में हिमांशु त्रिपाठी, मनीष कुमार सिन्हा, चंपा कुमारी, सिंधु कुमारी, जेबा परवीन, कुमारी सीमा, जितेंद्र कुमार सिंह, धनजी सिंह, वंदना कुमारी, सुमिता कुमारी, स्मिता कुमारी, नीरज कुमारी, विमलेश कुमार, नेहा कुमारी, राम स्वरूप सिंह, राजेश कुमार, प्रियंका कुमारी, अरविंद कुमार जायसवाल, राजेश्वर प्रसाद, गुलाब यादव, विनिता कुमारी एवं मयंक कुमार सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मेडल, कॉपी एवं कलम प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य उमेश कुमार सिंह एवं एनसीसी पदाधिकारी फर्स्ट ऑफिसर चंदन कुमार ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं। पुरस्कार प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया।


إرسال تعليق