⚡ ब्रेकिंग News

रोजी-रोटी की तलाश में गया था हैदराबाद, करंट ने छीन ली जिंदगी... 21 वर्षीय युवक की मौत से गांव में मातम.





महराजगंज। बेहतर भविष्य और परिवार की रोजी-रोटी का सहारा बनने के लिए हैदराबाद गए 21 वर्षीय युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार सुबह जैसे ही युवक का शव गांव पहुंचा, पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। मां बेटे का शव देखकर बेसुध हो गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मामला पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा ताल्ही का है। गांव निवासी हरिहर का 21 वर्षीय पुत्र बलिराम करीब ढाई माह पहले रोजगार की तलाश में हैदराबाद गया था। परिजनों के अनुसार वह एक बिल्डिंग निर्माण स्थल पर इलेक्ट्रिक कार्य कर रहा था। बुधवार को काम के दौरान अचानक वह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।


साथी मजदूरों ने तत्काल उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने काफी प्रयास किए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

शनिवार सुबह जब बलिराम का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो पूरे ताल्ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शव देखते ही मां बेसुध होकर गिर पड़ीं। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

बलिराम की असमय मौत ने एक बार फिर रोजी-रोटी की तलाश में घर से दूर काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गांव में हर आंख नम है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

       प्रभारी महराजगंज 

         कैलाश सिंह.

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...