⚡ ब्रेकिंग News

दहेज मृत्यु कांड में पति, सास और ससुर गिरफ्तार, न्यायालय रवाना.




महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोल्हुई पुलिस ने दहेज मृत्यु के एक चर्चित मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से दहेज उत्पीड़न और दहेज मृत्यु जैसे गंभीर अपराधों पर सख्त संदेश गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष कुँवर गौरव सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 22 जुलाई 2026 को दहेज मृत्यु के मुकदमे में वांछित राधेश्याम (45 वर्ष) पुत्र रामसमुझ, विशाल कुमार (22 वर्ष) पुत्र राधेश्याम तथा आरती (42 वर्ष) पत्नी राधेश्याम, निवासी ग्राम मैनहवा टोला मंझरिया, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, तीनों अभियुक्त थाना कोल्हुई में पंजीकृत मु0अ0सं0 106/2026 में नामजद थे। इनके विरुद्ध धारा 80(2)/85 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी अखिलेश कुमार सिंह, आरक्षी संतोष कुमार सक्सेना एवं महिला आरक्षी शशि यादव शामिल रहीं।

 *दहेज अपराध पर पुलिस का सख्त रुख* 

जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध और दहेज उत्पीड़न के मामलों में दोषियों के खिलाफ कठोर एवं त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

       प्रभारी महराजगंज 

         कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...