⚡ ब्रेकिंग News

अनुमंडलीय अस्पताल, दाउदनगर का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु दिए आवश्यक निर्देश.




मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।



औरंगाबाद। आज दिनांक 22/07/2026 *जिलाधिकारी, औरंगाबाद अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.)* ने अनुमंडलीय अस्पताल दाउदनगर का विस्तृत निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के *प्रयोगशाला (लैब), आपातकालीन वार्ड, चिकित्सक कक्ष, विभिन्न ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर (OT)* सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं की समीक्षा की।निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने अस्पताल के विभिन्न पंजी (रजिस्टर) का भी अवलोकन किया। जांच के दौरान पाया गया कि निरीक्षण के दिन *217 मरीजों का वाइटल चेक* किया गया था। उन्होंने नियमित रूप से सभी मरीजों की जांच एवं अभिलेखों के अद्यतन संधारण पर बल दिया।


जिलाधिकारी ने चिकित्सकों के ड्यूटी रोस्टर का भी निरीक्षण किया। समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि *ड्यूटी रोस्टर स्पष्ट एवं व्यवस्थित नहीं है* जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को *चिकित्सकों का रोस्टर पुनः तैयार करने* का निर्देश दिया।उनके द्वारा ड्यूटी रोस्टर को वैज्ञानिक एवं संतुलित तरीके से तैयार करने तथा सभी चिकित्सकों के कार्य का समुचित वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।


जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि अस्पताल के *विभिन्न विभाग अपनी-अपनी अलग ओपीडी का नियमित संचालन* करें, ताकि मरीजों को संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों से सुव्यवस्थित एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो सके तथा अनावश्यक भीड़ और असुविधा से बचा जा सके।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने *अनुमंडल पदाधिकारी, दाउदनगर* को निर्देश दिया कि *पोस्टमार्टम हाउस के लिए उपयुक्त एवं सुविधाजनक स्थान का चयन कर उसके निर्माण की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए*, ताकि आम नागरिकों एवं मृतक के परिजनों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।


इसके उपरांत जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में संचालित *"दीदी की रसोई"* का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई एवं व्यवस्था का जायजा लिया तथा निर्देश दिया कि *दीदी की रसोई में प्रतिदिन भोजन की गुणवत्ता की नियमित मॉनिटरिंग की जाए*, ताकि मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन निरंतर उपलब्ध कराया जा सके।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाया जाए तथा अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समयबद्ध, सुलभ एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।


उक्त निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन औरंगाबाद, अनुमंडल पदाधिकारी दाउदनगर, डीपीएम हेल्थ एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...